BJP मौसम की तरह बदल रही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: राजपाल खरोला

प्रेस विज्ञप्ति 3 जुलाई 2

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में ‘सत्ता की बंदरबांट’ में लगा है और मौसम की तरह मुख्यमंत्री को बदलने का काम कर रहा है। उन्होंने ‘खिलौनों की तरह मुख्यमंत्री बदलने’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया।

खरोला ने कहा शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, ग्रीष्मकाल सत्र में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अब मानसून सत्र के लिए नया मुख्यमंत्री, भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को स्पष्ट कर रहा है। प्रदेश की जनता ने मोदी के डबल इंजन की बातो में आकर प्रचण्ड बहुमत के साथ उत्तराखंड के भविष्य की कमान भाजपा को सौपी थी, लेकिन भाजपा ने उत्तराखंड की जनता के सपनो को चकनाचूर करने का काम किया है ।

खरोला ने कहा कि देवो की भूमि उत्तराखंड भाजपा की सत्ता की लालच, सत्ता की मलाई के लिए होड़ और भाजपा की विफलता का उदाहरण बनती जा रही है, अब उत्तराखंड की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है, ताकि वह स्थिर और प्रगतिशील सरकार के लिए कांग्रेस को मौका दे सके।

खरोला ने कहा की पिछले साढ़े चार सालो में भाजपा ने सिर्फ सत्ता की मलाई बांटने और सत्ता की बंदरबाट करने का काम किया। भाजपा के लिए यह अवसर सत्ता की मलाई चखने का अवसर बन गया।

खरोला ने तंज कसते हुए कहा की भाजपा ने उत्तराखंड में पहले भी दो से तीन मुख्यमंत्री बदले थे और इस बार भी तीसरा मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने BJP नेतृत्व को सलाह दी कि वह अगले छह महीनों में दो-तीन और बदल दीजिए, ताकि देश में सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री बदलने का रिकॉर्ड भी भाजपा के नाम बन जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *