बूथ के कार्यकर्ता पार्टी की अमूल्य धरोहर: कौशिक

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने रेसकोर्स व एमकेपी वार्ड में दो बूथों का किया सत्यापन

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बूथ सत्यापन अभियान के तहत देहरादून महानगर में रेसकोर्स व एमकेपी वार्ड में दो बूथों का सत्यापन किया गया।
इस अवसर पर श्री कौशिक ने बूथ के कार्यकर्ताओ को पार्टी की अमूल्य धरोहर बताते हुए कार्यकर्ताओ से कहा कि उन्हें अपने बूथ में रहने वाले परिवारों से नियमित संपर्क करना चाहिए। साथ ही अपने बूथ के लोगो को प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराना चाहिए। साथ ही घर घर जाकर जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगो को अपनी पार्टी के विचारों से जोड़ने का कार्य करना चाहिए। अपने बूथ पर को मजबूत करने के लिए और अपने बूथ से 51 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा के पक्ष में डलवाने का जो नारा पार्टी ने दिया उसको पूरा करने का संकल्प लेने के लिए कहा। श्री कौशिक ने कहा कि युवा उर्जावान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुरे प्रदेश में बहुत अच्छा माहौल भाजपा के पक्ष में बना है उसका जन जन तक प्रचार प्रसार करना हम सभी बूथ के कार्यकर्ताओ का कर्त्तव्य है.
इससे पूर्व श्री कौशिक ने बूथ की कार्यकारिणी से परिचय लेकर बूथ समिति का सत्यापन किया गया।
बूथ सत्यापन बैठक में रेसकोर्स बूथ की अध्यक्षा श्रीमती हिमानी जोशी द प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। एमकेपी के बूथ संख्या 99 का भी प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक द्वारा सत्यापन किया गया। दोनों बूथ आंबेडकर मंडल राजपुर विधान सभा में स्थित हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास जी, अनिल गोयल जी, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पार्षद देवेन्द्र पाल सिंह मोंटी, विशाल कुमार, रोहन चंदेल, मुरलीधर शर्मा, डा आदित्य पंवार, कमला रावत आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *