नई दिल्ली/देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारत में कोरोना संक्रमण की बेकाबू होती रफ्तार को दृष्टिगत रखते हुए केंद्र सरकार ने CBSC की 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप व अभिभावक तथा राजनीतिक दलों की और से CBSC की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द अथवा स्थगित या ऑनलाइन कराने की लगातार मांग की जा रही थी। इन तमाम बातों को देखते हुए PM नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री के साथ बैठक की। बैठक के बाद बताया गया कि CBSC की 10वीं की बोर्ड परीक्षा को जहां रद्द कर दिया गया हैं, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया हैं। बताया गया कि 12वीं की परीक्षा को लेकर 1 जून को बैठक होगी, जिसमें कोरोना की स्थिति को देखते हुए नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा। यह भी बताया गया कि 12वीं के छात्रों को परीक्षा के बाबत 15 दिन पहले बताया जाएगा।