CDS बिपिन रावत का आकस्मिक निधन भारतीय सेना व देश की अपूर्णीय क्षति: कांग्रेस

CDS बिपिन को श्रद्धांजलि के उपरान्त कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठकें व पत्रकार वार्ता की स्थगित Garhwalkavikas.com, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, सहप्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस प्रवक्ता प्रो0 गौरव वल्लभ, पूर्व अध्यक्ष श्री यशपाल आर्य, प्रवक्ता जरिता लैतफलांग ने भारतीय सेना के सीडीएस, जनरल विपिन रावत के दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सीडीएस जनरल विपिन रावत का असमय आकस्मिक निधन भारतीय सेना की अपूर्णीय क्षति है उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनरल विपिन रावत ने भारतीय सेना के जनरल एवं सीडीएस के महत्वपूर्ण पदों सहित सेना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें दी। उनका सैन्य सेवा का लम्बा सफर रहा है भारतीय सेना में उनके सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है देश की रक्षा के लिए दी गई उनकी सेवायें सदैव याद की जायेंगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीडीएस जनरल विपिन रावत के निधन का समाचार मिलते ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठकें व पत्रकार वार्ता स्थगित करते हुए सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि स्वरूप मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। जनरल रावत के शोक में कांग्रेस पार्टी का ध्वज को झुकाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *