चमोली आपदा: कांग्रेस सेवादल ने किए मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने आज शिविर कार्यालय C20 टर्नर रोड पर चमोली के रैणी गांव में आई आपदा में जान गवाने वाले वह पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा एनटीपीसी टनल में फंसे लोगों की स्वस्थ होने की कामना की l इस मौके पर प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने कहा कि इस आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों को 1500000 रुपए मुआवजा देना चाहिए क्योंकि परिवार के कमाने वाले व्यक्ति ने अपनी जान गवा दी तथा कोई मुआवजा उनकी जान की भरपाई नहीं कर सकता l इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष पंकज कुमार पांडे ,महानगर सचिव अशोक मल्होत्रा, अकरम, सतनाम सिंह, संयुक्त सचिव रोहित कुमार, विनीत कुमार, वार्ड 78 के अध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया, नीरज पाल, जोगा सिंह, शांति देवी, रामशरण आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *