चमोली आपदा: 26 हुई मरने वालों की संख्या, 171 लोग अभी भी लापता

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के चमोली जनपद में ग्लेशियर टूटने के बाद आई जल प्रलय में मृत लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गयी हैं, जबकि 171 लोग अभी भी लापता हैं। इधर टनल में फँसे लोगों को रेस्क्यू का कार्य जारी हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा रात 8 बजे जारी की गई अपनी रिपोर्ट में कहा गया हैं कि संकलित सूचना के आधार पर 197 लोग लापता थे, जिनमें से अब तक 26 लोगों के शव (शिनाख़्त 2 व अज्ञात शव 24) मिल चुके हैं, जबकि अभी भी 171 लापता लोगों की तलाश जारी हैं। इसके अलावा कई अन्य जानकारियां भी केन्द्र ने अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *