देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के चमोली जनपद में ग्लेशियर टूटने के बाद आई जल प्रलय में मृत लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी हैं, जबकि 197 लोग अभी भी लापता हैं। इधर टनल में फँसे लोगों को रेस्क्यू का कार्य जारी हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा 5 बजे जारी की गई अपनी रिपोर्ट में 20 लोगों (शव प्राप्त) की मौत होने की बात कहीं हैं, जबकि अभी भी 197 लोगों के लापता होने की जानकारी दी हैं। इसके अलावा कई अन्य जानकारियां भी केन्द्र ने अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से दी हैं।

