देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के भारत चीन सीमा से सटे सीमांत क्षेत्र मलारी सुमना में ग्लेशियर टूटने की खबर सामने आई है। उधर मलारी से आगे ग्लेशियर टूटने की सूचना के बाद सरकार हरकत में आ गयी हैं। सीएम तीरथ खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
भारत तिब्बत सीमा से सटे सीमांत क्षेत्र मलारी सुमना में ग्लेशियर टूटने की खबर है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर में सुमना इलाके में ग्लेसियर टूटा है इस सीमा क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन की पोस्ट व इसके आसपास आइटीबीपी की पोस्ट तैनात रहती है। मोबाइल व टेलीफोन नेटवर्क कटने के कारण सीमांत क्षेत्र में संपर्क नहीं हो पा रहा है। ग्लेशियर टूटने के कारण किस प्रकार का क्षेत्र में नुकसान हुआ होगा इसका अभी तक पता नहीं लग पा रहा है। संपर्क करने पर पता चला है कि बीआरओ के कमांडर व अन्य अधिकारी सीमावर्ती इलाके के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

उधर मलारी से आगे ग्लेशियर टूटने की सूचना मिलने के बाद सरकार हरकत में है। मामले पर खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूरी नजर रख रहे हैं। सीएम ने आज देर रात इस संबंध में ट्वीट भी किया।