CM ने किया गोकर्ण सिंह और शंकर सिंह की शहादत को नमन

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ जनपद निवासी 21 कुमाऊं रेजीमेन्ट के हवलदार गोकर्ण सिंह और नायक शंकर सिंह की शहादत को नमन किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर हमें अपने जवानों की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का दुख भी है। ईश्वर उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों को हर संभव मदद की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *