CM ने राज्य से जुडे विभिन्न विषयों पर प्रकाश जावड़ेकर से की चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र एवं केन्द्रीय मंत्री श्री जावडेकर के मध्य उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-1 के अन्तर्गत 1153.591 कि0मी0 के 140 वनभूमि प्रभावित कार्य के विषय में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से उक्त कार्यों की वन भूमि प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया मार्च 2020 तक पूर्ण करने के लिए अनुरोध किया। इसके साथ ही वन एवं पर्यावरण से संबंधित राज्य से जुडे विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *