CM ने वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का किया स्मरण

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ का उनकी जंयती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड की धरोहर वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने देश की आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की आजादी में ‘पेशावर कांड‘ मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधारशिला रखी। उन्होंने निहत्थी जनता पर गोली न चला कर दुनिया को अपनी बहादुरी व देशभक्ति का संदेश दिया था।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवन्द्र ने कहा कि भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों ने अद्वितीय योगदान दिया। पेशावर कांड के बाद महात्मा गांधी ने ‘‘गढ़वाली‘‘ नाम देकर सम्मानित किया। वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ के बताये मार्ग का अनुकरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *