मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमोद सावंत को दी बधाई 28 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने श्री प्रमोद सावंत को बधाई देते हुए कहा कि गोवा मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने गोवा सरकार के नव नियुक्त मंत्रीमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनायें दी।