देहरादून 11 अक्टूबर, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सांय श्री शिव शक्ति सेवा समिति देहरादून द्वारा टपकेश्वर महादेव मन्दिर, गढ़ी कैन्ट में श्री 108 महन्त कृष्णागिरी महाराज एवं दिगम्बर भरत गिरी के पावन सानिध्य में आयोजित विशाल मां भगवती जागरण एवं भण्डारा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ माता मंगला एवम् भोले जी महाराज ने मां भगवती के दरबार में ज्योत प्रज्वलित कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in