CM धामी ने शरद महोत्सव का किया शुभारंभ

Garhwalkavikas.com, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शरद महोत्सव का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री धामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथी आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं। ये महोत्सव हमारी कला एवं संस्कृति को संजोए रखने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही स्वंय सहायता समूहों सहित लघु-कुटीर उद्योगों को भी बाजार मिलता है।

श्री धामी ने कहा कि राज्य के चहुँमुखी विकास हेतु सभी क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य को सभी क्षेत्रों में अग्रणीय एंव आदर्श बनाने के लिए रॉड मैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से 10 वर्षों का रोडमैप लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार हेतु खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया के साथ ही स्वरोजगार की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। स्वरोजगार हेतु सरकार द्वारा विभिन्न रोजगारपरक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर ऐपन, रंगोली, महन्दी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान सांसद अजय टम्टा, विधायक प्रेम सिंह राणा, कैलाश गहतोड़ी, मंडलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई सहित, मीडिया कॉर्डिनेटर माननीय मुख्यमंत्री राजू बिष्ट, जन सम्पर्क अधिकारी प्रमोद जोशी सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *