CM धामी ने उत्तराखंड से करतारपुर के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

Garhwalkavikas.com, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड से करतारपुर के लिये रवाना होने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अनुमति प्रदान करने से यह पता चलता है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी अल्पसंख्यकों के हित में प्रति कितने संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि इससे सिख समाज का समाज में सम्मान भी बढ़ा है।

इधर भाजपा नेता बलजीत सोनी ने बताया कि उत्तराखण्ड से 5 व्यक्तियों का जत्था करतारपुर कॉरिडोर के लिये रवाना हुआ है। ये लोग श्री गुरु नानक देव की जयन्ती पर होने वाले उत्सव में भाग लेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *