CM धामी, निशंक, गणेश, चुफ़ाल, गोदियाल ने किया मतदान, देखिए तस्वीरें

14 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। ऐसे में तमाम वीआईपी नेताओं के द्वारा भी अपने मत का प्रयोग किया जा रहा है। देखिए तस्वीरें….

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपने परिवार के साथ मतदान किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अपने विजय कॉलोनी स्थित आवास के करीब मतदाता बूथ पर अपनी बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे।

प्रदेश के काबीना मंत्री एवं मसूरी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गणेश जोशी ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। उन्होनें राजकीय इण्टर कालेज डोभालवाला में बूथ संख्या 69 में मतदान किया।

वही प्रदेश के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफल ने डीडीहाट में मतदान किया।

इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी अपने मताधिकार प्रयोग कर आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *