देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। CM तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार दिनेश मानसेरा की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया हैं। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। विदित हो कि पत्रकार दिनेश मानसेरा की CM के मीडिया सलाहकार के रूप में दो दिन पहले ही नियुक्ति की गई थी। बताया जा रहा है कि भाजपा के अंदर दिनेश मनसेरा के मीडिया सलाहकार बनाये जाने के बाद अंतकलह शुरू हो गया था, जिसके चलते सरकार के द्वारा उनके मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार के आदेश को निरस्त किया गया है।