गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनका भाव पूर्ण स्मरण किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार शहीद आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।