CM त्रिवेंद्र ने दी नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून,( गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नौसेना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के साथ ही सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की समुद्री सीमाओं पर तैनात नौसेनिक अपनी जान की बाजी लगाकर हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं। भारत में नौसेना दिवस हर साल 04 दिसम्बर को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में ऑपरेशन ट्राइडेंट की सफलता एवं भारतीय नौसेना की निर्णायक भूमिका के उपरान्त अभूतपूर्व जीत के जश्न और उस युद्ध के सभी शहीदों को श्रद्धा देने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक नौसैनिकों द्वारा राष्ट्रहित में दिये गये बलिदान के प्रति कृतज्ञ है एवं उन सभी रणबांकुरों को नमन करता है जिन्होंने अपना सर्वोच्च राष्ट्र के प्रति समर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *