उत्तराखंड के विकास के लिए केवल भाजपा ने ही किया कार्य: राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड का है अगला दशक, स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अर्पित की श्रद्धांजलि
06 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी और डोईवाला में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और उत्तराखंड की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने सहसपुर में अभियान भी किया। डोईवाला के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उपस्थित थे।
श्री नड्डा ने सर्वप्रथम स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि आज हम सबको एक अत्यंत हृदय विदारक घटना का समाचार सुनना पड़ा है। दीदी लता मंगेशकर को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि लता दीदी केवल एक महान कलाकार ही नहीं वह मर्म, ममता और मानवता की भी प्रतीक थी। संगीत के साथ साथ उनका व्यक्तित्व बहुत विराट था उनके जाने से संपूर्ण देश बहुत शोकाकुल है, मैं उनके चरणों में नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
श्री नड्डा ने कहा कि यहां चुनाव उत्तराखंड को अगले दशक की विकास यात्रा की ओर ले जाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल भाजपा ही रिपोर्ट कार्ड की कार्य संस्कृति को गति दे सकती है। कांग्रेस के नेता इस तरह से खड़े होकर जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड नहीं रख सकते, क्योंकि उन्होंने कभी जनता के लिए कुछ किया ही नहीं। चुनाव के दौरान वे झूठे वादे करते हैं, फिर भूल जाते हैं, फिर अगले चुनाव के लिए नए नारे करते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की संस्कृति है कि जो कहा करके दिखाया और जो कहेंगे वह भी करके दिखाएंगे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लिए परिवार ही पार्टी है, इसलिए वे उत्तराखंड में अपना नेता घोषित नहीं कर पाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है। हम सत्ता में जनता की सेवा करने आए हैं। अगला दशक उत्तराखंड का है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश और उत्तराखंड के हर गांव किसान गरीब महिलाओं युवा तथा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता की चिंता करती है।
विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि डोईवाला में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में विकास को एक नया रूप दिया गया है। लॉ यूनिवर्सिटी सहित कई महत्वपूर्ण संस्थान उत्तराखंड में विगत पांच वर्षों में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये भाजपा की डबल इंजन सरकार है जिसमें सैन्य धाम बन रहे हैं और ओआरओपी भी इंप्लीमेंट हुआ है जिससे उत्तराखंड के लगभग 1.16 लाख पूर्व सैनिक लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में रोजगार इंफ्रास्ट्रक्चर और पहले राज्यों के विकास पर विशेष फोकस किया गया है। गति शक्ति योजना के माध्यम से लगभग 60 लाख नए रोजगार सृजित होंगे। अगले 1 साल में ₹20000 करोड़ की राशि से 25000 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी। साथ ही इस बार के बजट में एमएसपी पर गेहूं और धान की खरीद के लिए लगभग 2.7 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है। इस बार के बजट में पर्वतमाला परियोजना के तहत 60 किलोमीटर रोपवे का निर्माण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे सर्वाधिक लाभ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश होने वाला है।
उत्तरकाशी के विकास कार्यक्रमों को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष था नड्डा ने कहा कि यहां लगभग 5000 840 इज्जत घर बने हैं। किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 51000 किसानों को लाभ दिया गया है। कई सड़क मार्ग पर काम हो रहा है तथा गंगोत्री के हर घर में बिजली पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास कार्य के लिए कार्य केवल और केवल भाजपा ने ही किया है आगे भी भाजपा ही करेगी। विपक्ष के लोग आएंगे, झूठे वादे करेंगे, आप को गुमराह करने की कोशिश करेंगे लेकिन भला करेंगे केवल और केवल अपने परिवार का, क्योंकि उन्हें उत्तराखण्ड के विकास की कोई चिंता नहीं है। यह भाजपा है जो गरीबों की चिंता करती है। कांग्रेस के नेता आजकल मंदिरों के दर्शन करते हैं, आरती कर रहे हैं, लेकिन ये वो लोग हैं जो प्रभु श्री राम के मंदिर गाने को अटकाने, लटकाने और भटकाने का काम करते थे। हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और। उन्होने कहा कि ये भी भाजपा ही है जिसके कारण यह लोग मंदिर जाना शुरू हुए हैं। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने धारा 370 को खत्म किया ट्रिपल तलाक के दंश से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दवाई जुलाई दिलाई और अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास कर सैकड़ों साल की समस्या का अंत किया। उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।