Garhwalkavikas.com, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में आयोजित की जाने वाली परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण में दिनांक 17 सितम्बर, 2021 को सायं 6ः00 बजे हरकी पैडी पर श्रीगंगा जी की आरती के साथ प्रारम्भ किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन यात्रा दिनांक 18 सितम्बर, 2021 को हरकी पैडी से प्रारम्भ होकर 13ः00 बजे ज्वालापुर, 14ः00 बजे बी.एच.ई.एल.14ः45 बजे बहादराबाद होते हुए सायं 16ः00 बजे रूड़की पहुंचेगी जहां पर बीएसएम डिग्री काॅलेज मैदान में विशाल जनसभा के साथ पहले दिन की यात्रा का समापन होगा।
दिनांक 19 सितम्बर, 2021 को प्रातः 0930 बजे रूड़की से प्रारम्भ होकर 10ः00 बजे मेवड, इमलीखेडा होते हुए 12ः00 बजे चुडियाला रोड भगवानपुर पहुचेगी जहां पर जनसभा का आयोजन किया गया है। 14ः00 बजे झबरेड़ा में जनसभा तथा 1930 बजे मंगलौर में विशाल जनसभा के साथ दूसरे दिन की यात्रा का समापन होगा। दिनांक 20 सितम्बर, 2021 को प्रातः 11ः00 बजे ढंढेरा के गौतम पार्क में जनसभा के साथ प्रारम्भ होकर 12ः35 बजे लण्ढौरा तथा 13ः30 बजे लक्सर में जनसभा, 15ः00 बजे सुल्तानपुर, 15ः45 बजे फेरूपुर में जनसभा के उपरान्त सायं 17ः30 बजे कनखल में जनसभा के साथ दूसरे चरण की यात्रा का समापन होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रारम्भ की गई परिवर्तन यात्रा के पहले चरण में जनता में अपार उत्साह रहा जिसका पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।