कांग्रेस की यात्रा फ्लॉप, माफियाओं के पैसे से भीड़ जुटाने का प्रयास: भाजपा

गढ़वाल का विकास न्यूज, हलद्वानी। BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कांग्रेस की यात्रा को फ्लाॅप शो बताया। उन्होने कहा कि माफियाओं के पैसे से भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है फिर भी उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता ने यात्रा को नकार दिया है। उन्होने कहा कि लोग कांग्रेस के कुकर्मों से इतना तंग हो चुके थे कि स्थाई रूप से जनता ने देवभूमि उत्तराखण्ड से कांग्रेस की विदाई का मन बना रखा है। उन्होने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तब हजारों-करोड़ों के घोटाले कांग्रेस की सरकार द्वारा किये गये। देश का सर दुनिया में हमेशा झुका रहा और जब उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार आई तब इस प्रदेश को जितना लुटा गया वो जनता सब जानती है। डेनिस श राब के नाम पर लुट खसौट स्वयं तत्कालिन मुख्यमंत्री हरीश रावत की वह सीडी जिसमें वो कहते हैं कि जितना लुटना है उतना लुट लो। जैसे घटना क्रम जनता को आज भी याद है।

श्री रावत ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को आदत पड़ गई है कि जनता को परेशान करो, झूठ बोलो, माफी मांगो और किसी प्रकार बरगलाकर षासन आ जाये तो अपने को मजबूत करो और देष व प्रदेष को कमजोर करो। उन्होने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने हाई कमान को खुष करने के लिए सिख्खों के पवित्र पंच प्यारो का असम्मान किया और बाद में माफी मांगने का नाटक कर दिया। पूर्व में प्रदेष लुटने का आवाहन किया और जब पकडे़ गये तो माफी मांगने का नाटक कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। जुम्मे की नमाज के दिन कार्य दौरान अवकाष का ऐलान कर लोगोें को लड़ाने का प्रयास किया और बाद में माफी मांग ली। उन्होने कहा कि जनता तत्कालीन हरीष रावत की सरकार से इतनी दुखी थी कि उन्होने भारतीय जनता पार्टी को 57 सीटें दी।

श्री रावत ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देष व युवा मुख्यमंत्री श्री पुश्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेष आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस प्रदेष को बदहाल हालत में छोड़ गई थी आज हजारों से ज्यादा भर्तीयों को खोला जा रहा है। धामी सरकार प्रदेष के नागरिकों, कर्मचारीयों, व्यापारियों, महिलाओं, पर्यटन से संबन्धित कारोबारियों और समाज के सभी वर्गो के खुषहाली के लिए रात-दिन ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। सभी समस्याओं का समाधान मिल बैठकर निकाल रही है। प्रत्येक उत्तराखण्डी के चेहरे पर मुस्कुराहट हो इसका प्रयास किया जा रहा है। आज देष के तमाम सर्वे बताते हैं कि जनता कांग्रेस के पुराने कुकर्मों को भूली नहीं है और आज भी सावधानी के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए सजग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *