कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने गढ़ी-डाकरा में किया शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों की उमड़ी भीड़ ने BJP प्रत्याशी की राह की मुश्किल

12 फरवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। मसूरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गोदावरी थापली के शक्ति प्रदर्शन में जिस तरह से उनके समर्थकों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी उसने भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक की राह को मुश्किल कर दिया है।

प्रचार के अंतिम दिन तमाम राजनीतिक दलों की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में मसूरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोदावरी थापली अपने समर्थकों के संग टपकेश्वर मंदिर के पास एकत्र हुए, जहां से उन्होंने गढ़ी, डाकरा आदि क्षेत्रों में शक्ति प्रदर्शन किया। पैदल किए गए इस शक्ति प्रदर्शन की खास बात यह थी कि इसमें न केवल पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला समेत के तमाम बड़े नेता शामिल रहे, अपितु समर्थकों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इस कार्यक्रम में जिस तरह से थापली समर्थकों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, उसने भाजपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक की राह को मुश्किल बना दिया है। विदित हो कि इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच ही है। अन्य प्रत्याशी फिलहाल दौड़ में कहीं नजर नहीं आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *