कांग्रेस सब कुछ कर सकती है कॉपी, लेकिन नियत कॉपी नहीं कर सकती: वैभव सिंह

Garhwalkavikas.com, हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ ही उनके मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के 252 मंडलों में सेवा और समर्पण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चल रहे सेवा-समर्पण के कार्यक्रम का आज हरिद्वार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह और प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने समीक्षा बैठक ली

राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा ऐसे कार्यक्रम करता है जो देश को समर्पित होते है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने सारा जीवन देश की उन्नति के लिए समर्पण किया है। उन्होंने सभी प्रकार की योजनाएं देश के सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है उनके समर्थक और देशवासी सेवा और समर्पण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं ।
उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओ को कैसे युवा मोर्चा का विस्तार करना चाहिए इसके भी टिप्स दिए उन्होंने कहा जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी उत्तराखंड आयेगें।
श्री सिंह ने कहा अब कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से बहुत सारी चीजें कॉपी कर रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सब कुछ कॉपी कर सकती है लेकिन नियत कॉपी नही कर सकती। उन्होंने कहा युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का चेहरा है विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही हम जो काम कर रहे है उसे युवा मोर्चा ने घर घर तक पहुँचाना है उन्होंने कहा न किसान खतरे में है न इस्लाम खतरे में है मोदी जी ने जिन खानदानों की दुकानें बंद कर दी सिर्फ वो खतरे में है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा और समर्पण’ अभियान की शरुवात हो चुकी है 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में बीजेपी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संपर्क और संवाद करेंगे। इसके दौरान सेवा कार्यों की जो योजना बनाई गई है। मोर्चों के कार्यकर्ताओं को अभियान में अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में आज भारत देश प्रगति के पथ पर चल रहा है जिसके चलते आज भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व की लंबे समय तक देश को जरूरत है।
इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र जी एवं गौरव सहगल, प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, हरजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी प्रदेश मंत्री सागर गोयल, सुधीर जोशी, दिव्या राणा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित नारंग एवं प्रदेश के
पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *