देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने शिविर कार्यालय टर्नर रोड पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत में ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतरी के लिए नवोदय स्कूल की नींव रखी, वोट देने की उम्र 18 साल रखी एवं भारत में कंप्यूटर शिक्षा का श्रेय भी राजीव गांधी जी को जाता है। अयोध्या में विवादित मामले राम मंदिर में लगे ताले को खुलवाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को जाता है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी पीयूष गौड़, उपाध्यक्ष महानगर रविंद्र जैन, महामंत्री अशोक मल्होत्रा, महानगर सचिव अकरम, भूपेंद्र धीमान, संयुक्त सचिव सुदामा सिंह, अब्दुल मन्नान, वार्ड 78 के अध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया, छोटेलाल गौतम ,रामजीलाल, शांति देवी आदि उपस्थित थे।