देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा आज शिविर कार्यालय C 20 टर्नर रोड पर मासिक ध्वज वंदन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि चंद्रशेखर पंत (कैंट बोर्ड क्लेमेंट टाउन के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता) और साथ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री रविंद्र जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ के द्वारा की गई l इस अवसर पर सचिव अशोक मल्होत्रा, अकरम, सतनाम सिंह, संयुक्त सचिव सुधामा सिंह ,नरेंद्र सूद, विनीत कुमार, उमेश यादव, अब्दुल मन्नान, शाहबाज खान, भूपेंद्र दीवान वार्ड अध्यक्ष विजेंद्र कनौजिया, वरिष्ठ वार्ड उपाध्यक्ष रामजीलाल, सचिव किशन, नीरज ,जोगा सिंह, ब्रह्मपाल, छोटेलाल गौतम, कार्यालय प्रभारी राम चरण वह महिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष 78 अंजू नाहर ,शांति देवी ममता आदि उपस्थित रहे l