गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने शिविर कार्यालय टर्नर रोड पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित अर्पित किए। इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के महान दार्शनिक और हिंदू विचारक थे। वर्ष 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था तथा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। इस अवसर पर सतनाम सिंह, सुदामा सिंह, रविंद्र जैन, विजेंद्र कनौजिया, रामजीलाल, अंजू नाहर, नबी, शांति देवी, राम शरण आदि उपस्थित थे।