कांग्रेस: सुरेंद्र कुमार, अमरजीत सहित इनको मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Garhwalkavikas.com, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार, श्री अमरजीत सिंह को सोशल मीडिया सलाहकार, श्री मृगांक पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के राजनैतिक सलाहकार, श्री ओमप्रकाश सती बब्बन को कार्यालय सचिव एवं श्री नरेन्द्र सिंह रावत को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यक्रम निगरानी एवं सूचना समिति का गठन करते हुए प्रदेश सचिव श्रीमती शांति रावत, प्रदेश सचिव श्रीमती प्रणीता बडोनी, प्रदेश महिला प्रवक्ता श्रीमती चन्द्रकला नेगी एवं प्रदेश महिला प्रवक्ता श्रीमती पुष्पा पंवार को समिति का सदस्य बनाया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस की शीर्ष नेता मा0 श्रीमती सोनिया गांधी जी, मा0 राहुल गांधी जी की भावना तथा कांगे्रस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *