Garhwalkavikas.com, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर उत्तराखण्ड प्रदेश के कांग्रेसजन 7 अक्टूबर को बाजपुर से गदरपुर-रूद्रपुर-किच्छा-बरेली-लखीमपुर खीरी होते हुए सीतापुर के लिए कूच करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा० प्रतिमा सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान विरोधी तीन काले कानूनों को निरस्त किये जाने, लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की निर्मम हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी तथा कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के आह्र्रवान पर ‘‘सीतापुर कूच’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके तहत प्रदेश के कांग्रेसजन कल 7 अक्टूबर को मण्डी मैदान बाजपुर से प्रातः 10 बजे गदरपुर-रूद्रपुर-किच्दा-बरेली-लखीमपुर खीरी होते हुए सीतापुर के लिए कूच करेंगे। कूच कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित सभी वरिष्ठ नेतागण एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।