देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नारेबाजी के बीच प्रदेश सरकार का पुतला फूँका। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक इंजेक्शन की आवश्कयता की आपूर्ति को लेकर ठोस कदम न उठाने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया है.।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में ब्लैक फंगस से मरीज मर रहे हैं, और हमारे प्रधानमंत्री घड़ियाली आंसू बहाकर अपनी नाकामी को छुपा रहे हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन, रेमडेसिवीर की कमी की तरह ही ब्लैक फंगस बीमारी में उपयोग में आने वाले आवश्यक इंजेक्शन की कमी से जनता रोजाना जूझ रही है. इसकी कमी के कारण मरीजों की जान जा रही हैं। मरीज के परिजन इसके लिये दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से अब तक 60 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन जरूरी इंजेक्शन की कमी से यह बीमारी प्रदेश में भी भयावह रूप लेती जा रही है।
लालचन्द शर्मा ने कहा कि सरकार ने इन इंजेक्शनों की आपूर्ति को लेकर अभी तक कोई ठोस कार्ययोजना ना बनायी है और ना इसके आवश्यक इंतजाम किए हैं। मरीज के परिजन मारे-मारे फिर रहे हैं. निजी से लेकर सरकारी अस्पतालों में इसका टोटा है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द ही इन जीवन रक्षक इंजेक्शन की कमी दूर करे। इनकी आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास युद्ध स्तर पर करें ताकि लोगों का जीवन बच सके। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार को ब्लैक फंगस के साथ ही वाईट फंगस से निपटने के लिए ठोस कार्यप्रणाली बनानी चाहिए ताकि वाईट फंगस से प्रदेश के लोगो की जान बचाई जा सके। इसके साथ ही उन्होनें सरकार को आगह किया कि बरसात का मौसम भी नजदीक है जिससे राज्य के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में फाॅगिंग, दवाई छिडकाव करवाया जाना चाहिए ताकि डेंगू जैसी बिमारीयों का खतरा न बन पाये।
उन्होनें कहा कि अगर ब्लैक फंगस की दवाओं को मरीजो को शीघ्र उपलब्ध ना करवाया गया तो उन्हें उपवास पर बैठने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस दौरान श्री मनीष खडूरी, पूर्व विधायक राजकुमार, अर्जुन सोनकर, कोमल वोहरा, डाॅ प्रतिमा सिंह, रिता रानी, प्रवीण त्यागी, डॉ बिजेंद्र पाल, अरूण शर्मा, नीरज नेगी, अविनाश मणि त्रिपाठी, पुनित सिंह, अजय बेलवाल, कैलाश अग्रवाल, सुनिल बांगा, पंकज गुंसाई शैलेन्द्र थपलियाल फारूक रावव, विनित भटट, सोनू हसन, गौरव रावत आदि मौजूद थे।