कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी, मिष्ठान का किया वितरण

देहरादून 04 अगस्त, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहत मिलने से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई और मिष्ठान वितरण भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शरीक हुए।

करण माहरा ने कहा कि राहुल गांधी इस पूरे संघर्ष में मोदी सरकार की तानाशाही से डरे नहीं झुके नहीं, और अब संसद में वापसी कर विपक्ष की आवाज को बुलंद करेंगे। मोदी राहुल गांधी से सबसे ज्यादा डरते हैं और इसीलिए राहुल की संसद सदस्यता के पीछे हाथ धोके पड़े थे। दुर्भावना की हद तो ये थी कि जो राहुल गांधी स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज हैं, उनसे रातोंरात घर भी खाली करवाया गया। भारत की जनता ये सब देख रही है और 2024 में मोदी को जवाब देगी। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि आज की जीत नफरत करने वालों पर मोहब्बत करने वालों की जीत है। राहुल को मोदी सरकार ने जब जब परेशान किया, उनकी छवि मिथ्या प्रचार करके धूमिल करने का प्रयास किया, वे और भी मजबूत होकर सरकार के खिलाफ पहले से भी अधिक मुखर होते रहे हैं। अब संसद में उनके सवालों का जवाब देने को सरकार तैयार रहे। मोदी के सामने राहुल की चुनौती और बड़ी हो गयी है। न्यायालय के निर्णय से प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का मनोबल अपने चरम पर है। इस मौके पर आदि संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक अमरजीत सिंह, सोशल मीडिया के अध्यक्ष विकास नेगी,उपाध्यक्ष पूरन ंिसंह रावत,नीरज त्यागी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, शिवा वर्मा, मोहन काला, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा लक्ष्मी अग्रवाल, नजमा खान, प्रिया थापा, अनिल नेगी, ललित भद्री, बिरेन्द्र पंवार, सवित्री थापा सुलेमान, रितेश क्षेत्री,विनीत प्रसाद भट्ट,अजय रावत, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *