कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन

देहरादून 09 दिसम्बर, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम।उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पार्टी की शीर्ष नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्म दिन को बडे धूमधाम से मनाया गया। कंाग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रातः बड़ी संख्या में एकत्र होकर श्रीमती सोनिया गांधी जिंदाबाद, कंाग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ मिष्ठान वितरण एवं केक काट कर कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी को जन्म दिन की बधाई दी। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवमयी स्वर्णिम इतिहास रहा है। कांग्रेस की इसी गौरवशाली परम्परा का निर्वहन करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मुख त्याग व बलिदान का उदाहरण पेश किया उनका आशीर्वाद एवं मार्ग दर्शन हमें सदैव मिलता रहेगा। उन्होंने सोनिया जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को सोनिया गांधी के कुशल मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी व देश की मजबूती के लिए संकल्पबद्ध होना चाहिए। श्रीमती सोनिया गांधी जी लम्बे समय तक कांग्रेस पार्टी का कुशल नेतृत्व करती रही हैं उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में केंद्र की यू.पी.ए. सरकार ने 10 वर्ष तक आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया। मनरेगा, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा योजना जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया। गांधी परिवार द्वारा देष की एकता व अखण्डता के लिए दिये गये बलिदान को याद करते हुए उनकी नीतियों व आदर्शों को अपना कर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। श्रीमती सोनिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ है तथा आने वाले समय में कांगे्रस पार्टी मा0 मल्लिकार्जुन खडगे जी, मा0 राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में और मजबूत होगी तथा एकबार पुनः केन्द्र की सत्ता में भारी बहुमत के साथ सत्तारूढ़ होगी।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिह रावत, महामंत्री नवीन जोशी, मनीष नागपाल, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, डाॅ0 प्रदीप जोशी, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, लक्ष्मण सिंह नेगी, शांति रावत, पुश्पा पंवार, नजमा खान, सुलेमान अली, आशा मनोरमा शर्मा, डाॅ0 अरूण रतूड़ी, राजेश पाण्डेय, बाला शर्मा, सावित्री थापा, आलोक मेहता, विरेन्द्र पंवार, महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, शिवा वर्मा, शीशपाल बिष्ट, नवनीत सती, मोहन काला, रविन्द्र पुण्डीर, शकील मंसूरी, सुलेमान अली, आदर्श सूद, शैलेन्द्र शेखर करगेती, धर्म सिंह पंवार, कवीर गौड़, फैजल, विकास ठाकुर, अनुराधा तिवाडी, अशोक कोहली आदि अनेक कंाग्रेसजन उपस्थित थे।

इसके उपरान्त कांग्रेसजनों ने महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड में मरीजों को फल वितरित किए गये। इस अवसर पर कार्यकारी महानगर अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जी ने अपने नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। उनके कुशल मार्गदर्शन में यू.पी.ए. सरकार ने 10 वर्ष के कार्यकाल में अनेक जनहित की योजनाओं का शुभारंभ किया। हम सब कांग्रेसजन श्रीमती सोनिया गांधी जी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि कांग्रेस पार्टी को उनका मार्गदर्शन लम्बे समय तक मिलता रहे।

इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारियों जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान बाला शर्मा, आशा मनोरमा शर्मा, अनुराधा तिवाडी, सावित्री थापा आदि शामिल थे, ने भी दून चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किये।

************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *