क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने तनुष क्रिकेट अकादमी, देहरादून में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा राज्य आन्दोलकारी स्व0 श्रीमती हंसा धनई की स्मृति में राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। विजेता टीम को बधाई एवं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुये राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि जिन खेलों को पहले पुरूष खिलाड़ियों के लिये ही माना जाता था, उन खेलों में भी महिलाओं ने अपनी योग्यता सिद्ध की है। एकता बिष्ट, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, शिखा पाण्डे, मानसी जोशी जैसी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सिद्ध किया है कि वे पुरूष क्रिकेट खिलाड़ियों से किसी भी स्तर पर कम नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *