देहरादून के DM व SSP का तबादला, इनको मिली कमान

देहरादून 16 जुलाई, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। उत्तराखंड शासन ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए देहरादून जिले के DM और SSP का तबादला कर दिया है। इस बाबत आदेश भी जारी कर दिये गये है।
जारी आदेश के मुताबिक देहरादून जिला अधिकारी पद से आर राजेश कुमार को हटा दिया गया है, जबकि अपर सचिव सोनिका को देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसी तरह देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी के पद से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी की जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है।

**************************
समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
👉     www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *