देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। यदि किसी की RT PCR टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद कोविड-19 के लक्षण दिखाई दे रहे हैं और तो ऐसे व्यक्तियों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करने की आवश्यकता है तो बिना किसी विलंब के रोगी को तत्काल चिकित्सालय में भर्ती करते हुए इलाज प्रारंभ किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी दशा में रोगी को उचित सेवाओं से वंचित न रखा जाएं। यह निर्देश प्रदेश की डीजी स्वास्थ्य तृप्ति बहुगुणा ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त प्रमुख मुख्य चिकित्सक और समस्त चिकित्सा अधीक्षको को दिए हैं।
