धामी के CM बनने से महाराज, रावत गुट नाराज, मनाने का सिलसिला शुरू

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में आज रविवार को शपथ ग्रहण करने जा रहे पुष्कर धामी की राह में शपथ ग्रहण से पूर्व ही कांटे बिछने शुरू हो गए हैं। सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत गुट सहित कई विधायकों में उनकी ताजपोषी को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। स्थिति यहां तक हो गई है कि रविवार की शाम मुख्यमंत्री के रूप में उनकी ताजपोशी व खासकर इस दौरान मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने को लेकर भी संशय पैदा हो गया है। इधर पार्टी के अंदर रूठने- मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इधर बंशीधर भगत व डॉ. धन सिंह रावत ने पार्टी में किसी के भी नाराज होने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में सभी के शामिल होने की बात भी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *