धामी कैबिनेट में इनको मिल सकती है जगह

22 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर उत्तराखंड की कमान मिलने के बाद अब उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया हैं। मंत्री के रूप में कौन कौन धामी के साथ शपथ लेगा, इसका जवाब फिलहाल हर कोई अपने अपने स्तर पर जानने की कोशिशों में लगा हुआ हैं।

उत्तराखंड में 47 सीटों पर विजय हासिल करने के बाद एक बार फिर भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को बतौर मुख्यमंत्री एक बार फिर शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि माना जा रहा है कि की ढाणी के साथ कुछ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे, मंत्री के रूप में मंत्री के रूप में कौन-कौन शपथ लेगा, इस सवाल का जवाब फिलहाल हर कोई अपने अपने स्तर पर तलाश रहा है।

सूत्रों की बात पर यदि विश्वास किया जाए कैबिनेट की दौड़ में सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, प्रेमचंद अग्रवाल, मदन कौशिक, ऋतु खंडूरी, किशोर उपाध्याय, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या का नाम आगे चल है। इसके अलावा प्रीतम पंवार, विनोद कंडारी भी मंत्री की दौड़ में शामिल हैं। सूत्रों की बात पर यदि विश्वास किया जाए तो बंशीधर भगत व मुन्ना सिंह चौहान में से किसी एक को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं। इन चर्चाओं के बीच कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले विधायकों के नामों पर आज रात तक स्थिति साफ हो जाएगी।

 

************************************–

समाचारों के लिए इस वेबसाइट से भी जुड़े :
👉   www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *