गैरसैंण 13 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद गैरसैंण में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगी।
राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को मिली मंजूरी
विधायक निधि बढ़ाने को मिली मंजूरी,. विधायक निधि 3 करोड़ 75 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ प्रतिवर्ष की गई
नई सौर ऊर्जा नीति को मिली मंजूरी
मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए अब एक साल में 25 लाख मिलते के बजाय 50 लाख मिलेंगे
महिला मंगल दलों को मिलने वाली राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख की।