गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अपनी मांगों को लेकर विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद और भगवानपुर की विधायक श्रीमती ममता राकेश के पास पहुंचे और उनकी बातों को सुना। मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकगणों को अपने कार्यालय कक्ष में वार्ता के लिये आमंत्रित किया। बैठक में दोनों विधायकगणों ने विस्तार से अपनी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए हरसम्भव प्रयास किया जाएगा। बैठक में सचिव अमित नेगी भी उपस्थित थे।