दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड के नेताओं में हड़कंप

गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून/नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वह कोरोना वायरस बीमारी (कोविड -19) से पॉजिटिव पाए गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल घर में आइसोलेट हैं। CM केजरीवाल के संक्रमित होने की खबर के बाद उत्तराखंड के आप नेताओं में हड़कंप मच गया जो कल केजरीवाल से मिले थे और उनके साथ फोटो खिंचवाई थी।

बताते चलें की कल सोमवार को ही आप की देहरादून में बड़ी रैली थी इससे पहले केजरीवाल ने उत्तराखंड के नेताओं तथा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बीजापुर गेस्ट हाउस में बैठक की थी और कहीं भी किसी प्रकार का कोई मास्क का प्रोटोकॉल नहीं था। कमोवेश यही स्थिति जनसभा के लिए बने मंच पर भी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *