DM ने ली जिला परियोजना समिति की बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा (माध्यमिक और सैकेन्डरी) के अन्तर्गत गठित जिला परियोजना समिति की बैठक मयूर विहार जिला परियोजना कार्यालय में आयोजित की गयी।
बैठक में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत् की गयी पूर्व गतिविधियों और प्रगति को जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रेजेन्टेशन के माध्यम से सदन में प्रस्तुत किया गया। पूर्व में की गयी गतिविधियों में गुणवत्तापूर्वक और वोकेशनल शिक्षा, शैक्षणिक लिंगानुपात पाटना, बेसिक इन्फा्रस्ट्रक्चर पूरा करना, शैक्षिक स्टैन्डर्ड को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए मिनिमम स्टैण्डर्ड बढाना, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, किये गये कला उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी, 2017-18 की वित्तीय प्रगति, मोटिवेशन कैम्प, स्कूल भवन निर्माण, फर्नीचर उपलब्धता, स्कूल अपग्रेडेशन सहित बच्चों की परीक्षा गतिविधियों में ऐसेसमैन्ट व इबैल्यूएशन कार्यक्रमों को विस्तारपूर्वक बताया गया। इस दौरान सदन द्वारा लगभग 12.49 करोड़ रूपये का बजट आगामी वित्त वर्ष 2018-19 में समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक व सेकैन्ड्री, जिला परियोजना हेतु स्वीकृत किया गया।
जिलाधिकारी ने समग्र शिक्षा अभियान (माध्यमिक एवं सैकेण्डरी) से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के तहत् संचालित की जाने वाली सभी मेजर गतिविधियों का ठीक से इम्प्लिमेन्टेशन करें जिससे योजना के उद्देश्य में निहित तथ्यों की अधिकाधिक प्राप्ति संभव हो सके और बच्चों के लिए बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने सभी गतिविधियों की जनपद से लेकर ब्लाक स्तर और कलस्टर स्तर तक लगातार माॅनिटिरिंग करते रहने और बच्चों को बेहतर शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को समझते हुए उनका उचित निराकरण करने के भी निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने फिल्ड से सामान्यजन  व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भवन व इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारीकरण के सम्बन्ध में प्राप्त होने वाली शिकायतों और सुझावों पर भी ध्यान देते हुए आगे बढने और योजना के तहत् मिलने वाले केन्द्रीय व अन्य मद से प्राप्त बजट का सही से सदुपयोग करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस बात पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को किस तरह उंचा उठाया जाय और इसके लिए सामने आने वाले नये विचारों/सुझावों को अपनाते हुए कार्य करने की जरूरत है, साथ ही व्यवहारिक पहलु को भी दृष्टिगत रखते हुए कार्य किया जाय तो बेहतर परिणाम सम्भव है।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विकासनगर तारा देवी, उपाध्यक्ष जिला परियोजना समिति एस.बी जोशी, डाॅयट प्राचार्य राकेश जुगरान, जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी वाईएस चैधरी, जिला प्राथमिक शिक्षाधिकारी हेमलता भट्ट सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य और सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *