DM ने निदेशक डेयरी को प्रेक्षक के रूप में किया तैैनात

हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। हल्द्वानी परगना क्षेत्र मे कोरोना वायरस संक्रमण मे प्रभावी रोकथाम एवं राहत कार्य, खाद्य वितरण एवं तबलीकी जमात से जनपद पहुचने व अन्य व्यक्तियों मे कोरोना वायरस से संदिग्ध संक्रमित मरीजों के सम्बन्ध मे वास्तविक सूचना प्रेषण के कार्याे के लिए पर्यवेक्षक हेतु जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने निदेशक डेयरी जीवन सिह नगन्याल को प्रेक्षक तैनात किया।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि प्रेक्षक जीवन सिह नगन्याल परगना स्तर से वितरण की जा रही शासकीय खाद्य सामग्री डोर-टू-डोर सामाजिक दूरी मानकों के अनुसार वितरण करना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। उन्होेने कहा कि खाद्य सामग्री वितरण का प्रारूप पत्र पर उपजिलाधिकारी का प्रमाण पत्र भी सुनिश्चित करायेंगे।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने निर्देश दिये कि प्रेक्षक तबलीकी जमात मरकज,जनपद मे अन्यत्र से पहुचे व्यक्तियों तथा संक्रमित व्यक्तियों सम्बन्धित सूचनाआंे का स्वयं प्रतिदिन पर्यवेक्षण कर त्रुटिहीन प्रेषण कराना सुनिश्चित करेंगे, तबलीकी जमात के परिवार एवं उनसे सम्बन्धित व्यक्तियों की ट्रेकिंग एवं उनके स्वास्थ्य की स्थिति, उनके होम कोरेनटाइन तथा आइसोलेशन जाने की स्थिति का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेेंगे साथ ही जनपद से इतर से जनपद से सम्भावित, संक्रमित व्यक्तियों जिनको कोरेन्टीन मे रखा गया है उनकी जांच, उपचार की सूचनाएं तथा गठित समिति द्वारा मौके पर फर्द तैयार करायंेगे। उन्होने निर्देश दिये कि प्रतिदिन गठित समिति अपनी आख्या प्रेक्षक से प्रतिहस्ताक्षर के उपरान्त ही रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *