DM ने रेलवे स्टेशन में बनाएं गए सैम्पलिंग केन्द्र का निरीक्षण

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिकाधिक सैम्पलिंग किए जाने को लेकर आज जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे स्टेशन देहरादून में बनाए गये सैम्पलिंग केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल को सैम्पलिंग सेन्टर में बनाई गई व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर बनाए गये सभी काउन्टरों पर अमीनों की रोस्टरवार तैनाती सुनिश्चित की जाय तथा नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाय। उन्होंने कहा कि सैम्पलिंग सुनिश्चित कराये जाने हेतु दो विशेष बूथ तैयार करते हुए चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाय। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से सैम्पलिंग कार्य में आवश्यक सहयोग देने को कहा साथ ही यह भी कहा कि विभिन्न टेªनों से जनपद में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सैम्पलिंग कराने में प्रशासन को मदद करें। इस दौरान उन्होंने सैम्पलिंग केन्द्र की आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए यात्रा कर रहे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, एवं सेनेटाइजेशन के प्रति जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ पर अंकुश लगाने तथा पंक्तिवार खड़े किए जाने हेतु पुलिस का सहयोग प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *