मुनस्यारी (पिथौरागढ़) 21 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। जिलाधिकारी रीना जोशी ने शनिवार को मुनस्यारी में निर्माणाधीन पं० नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण संस्थान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता आरएस बिष्ट से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने पर्वतारोहण संस्थान के निर्माण हेतु अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य न होते दिखायी देने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की तथा कार्यदायी संस्था के कार्यों की जांच कराए जाने की बात कही।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, उप जिलाधिकारी मुनस्यारी दिवेश शाशनी आदि उपस्थित थे।
************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in