DM ने ली जिला रेडक्रॉस समिति की बैठक

पिथौरागढ़ 28 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। जिला रेडक्रॉस समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सचिव रेडक्रॉस समिति व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जनपद के इंटीरियर एरिया में स्वास्थ्य कैंप लगाये जायें। वहीं उन्होंने इंटीरियर एरिया में ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग देने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वयंसेवकों को भी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सचिव रेडक्रॉस समिति को निर्देश दिये कि जिला प्रशासन द्वारा जब भी बहुउददेशीय शिविरों का आयोजन किया जाय तो वहां पर रेडक्रास द्वारा भी कैंप लगाया जाए। जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस के सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने के भी निर्देश सचिव रेडक्रॉस को दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एस हयांकी, सचिव जिला रेडक्रॉस समिति भगवान सिंह आदि उपस्थित थे।

************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *