देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। नगर निगम देहरादून के कांग्रेस पार्षदगणों की एक बैठक देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से देहरादून नगर निगम के लिए डाॅ0 विजेन्द्र पाल को कांग्रेस पार्षद दल का नेता चुना गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्षद दल की बैठक नगर निगम पार्षद सभागार में आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद हरिप्रसाद भट्ट ने कांगे्रस पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष के लिए डाॅ0 विजेन्द्र पाल के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका वरिष्ठ पार्षद राजेश परमार ने समर्थन किया। पार्षद दल की बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस पार्टी के पार्षदगणों ने डाॅ0 विजेन्द्र पाल को पार्षद दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पार्षद दल की बैठक में श्री हरि भट्ट को उपनेता, अनिल क्षेत्री को मुख्य सचेतक, श्रीमती कोमल बोरा को सचेतक, श्री मामचन्द को प्रवक्ता तथा श्री महेन्द्र रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में कांग्रेस पार्षद डाॅ0 विजेन्द्र पाल, श्रीमती संगीता गुप्ता, रमेश बुटोला, राजेष परमार, अमित भण्डारी, श्रीमती उर्मिला थापा, देविका रानी, सविता सोनकर, रोजीना, हरिप्रसाद भट्ट, मामचन्द, सोमेन्द्र बोरा, सागर लाम्बा, महेन्द्र सिंह रावत, मीना बिष्ट, प्रवेश त्यागी, अनिल क्षेत्री, अर्चना कपूर, कोमल बोरा, हुकम सिंह गडिया, इत्तात खान, उशा चौहान, निखिल कुमार, मौ0 इलियास शामिल थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, दीप बोरा, हिमांशु राणावत, अजय बेलवाल, नीरज नेगी, अनूप कपूर आदि उपस्थित थे।