दून अस्पताल में OPD आज से होगी शुरु

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। प्रदेश में कोविड कर्फ्यू के अनलॉक होने के बाद प्रदेश के सबसे बड़े दून अस्पताल की OPD भी आज से अनलॉक होने जा रही हैं। आप भले विश्वास न करें, लेकिन यह बात सच हैं। आज से मरीजों के लिए OPD सुबह 9 से 12 बजे तक खुल जाएगी, जिसमें प्रत्येक डॉक्टर 25-25 मरीजों को देखेंगे। मिली जानकारी के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय द्वारा आज फिर से ओपीडी में मरीजों को देखा जाएगा। सुबह 8 से 10 तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा तथा 12 बजे तक मरीजों को देखा जाएगा। न्यू ओपीडी भवन में पहले से ही रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी की सुविधा उपलब्ध है। प्रत्येक ओपीडी में 25-25 मरीजों को देखा जाएगा। अगले हफ्ते समीक्षा बैठक कर सुविधाओं को और बढ़ाया जाएगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *