दून मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का CM का किया निरीक्षण, कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। गॉधी शताब्दि नेत्र चिकित्सालसय से उत्तराखण्ड में PVC टीकाकरण (न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन) का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दून मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश निर्माण निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सितम्बर तक कार्य पूर्ण किये जाए। कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान विधायक खजानदास एवं मेयर सुनील उनियाल गामा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *