दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त करने के विरोध में कांग्रेस की बाइक एवं स्कूटर रैली 16 को

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा जी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में कल दिनांक 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे अंकिता भंडारी प्रकरण के आरोपी दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में बाइक एवं स्कूटर रैली निकाली जाएगी।

*रैली का संशोधित मार्ग एवं कार्यक्रम:* 

सभी बाइक एवं स्कूटर सवार साथी प्रातः 11:00 बजे शिमला बाईपास चौक (आईएसबीटी के निकट) एकत्रित होंगे। वहाँ से रैली जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक होते हुए घंटाघर पहुँचेगी, जहाँ उत्तराखंड के प्रमुख आंदोलनकारी स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा के निकट धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

रैली में शामिल न होने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे दोपहर 12:30 बजे तक घंटाघर पहुँचकर धरना-प्रदर्शन में अनिवार्य रूप से शामिल हों।

उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने सभी वरिष्ठ नेतागणों, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *