नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति ने प्रथम पंक्ति वारियर्स आशा बहनों को प्रदान की राशन किट
गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। यदि हम एक दूसरे के काम नहीं आ सकते तो हमें इंसान कहलाने का अधिकार नहीं। एक दूसरे के काम आना ही इंसान का धर्म है।
आज नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति के सचिव एस पी दुबे द्वारा मोहब्बेवाला क्षेत्र में प्रथम पंक्ति की corona वारियर्स आशा बहनों को मुख्य अतिथि पीयूष गौड़ प्रदेश सचिव व महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल व विशिष्ठ अतिथि विश्वनाथ कोहली (अध्यक्ष – उत्तराखंड स्वर्णकार संघ ), पार्षद मोहन गुरुंग के कर कमलों द्वारा 28 लोगों को राशन किट वितरण की गई। समिति सचिव एस पी दुबे ने बताया कि हमारी समिति निर्धन बच्चों की शिक्षा और नागरिकों के अनेकों जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित करती है ।
मुख्य अतिथि पीयूष गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज कोरोना महामारी का दौर जारी है। पिछले 40 दिनों से लोगों के काम धंधे बंद होने व कमर तोड महंगाई के कारण लोगों के आगे भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सरकार का महंगाई, बेरोजगारी की ओर कोई ध्यान नहीं है । आशा बहनों द्वारा स्थाई कर्मचारी की भांति ही टीकाकरण, डेंगू, मलेरिया, कुष्ठ रोग,आयुष्मान कार्ड बनाने आदि में सेवाएं सरकार द्वारा ली जा रही है और मात्र 2000/- माह दिए जा रहे हैं जो आज की महंगाई में बहुत कम है। हमारी मांग है कि आशा बहनों को भी अन्य संविदा कर्मियों की भांति कम से कम 10000 रुपए प्रति माह दिए जाना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि मोहन गुरुंग ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्री कोहली ने कहा कि किसी को घबराने कि आवश्यकता नहीं है समाज में अभी इंसान बाकी हैं हम बड़ी से बड़ी समस्या को मिलकर अवश्य जीत लेंगे, लेकिन हम सबको कोविड 19 के नियमों का पालन करना होगा। कार्यक्रम में मोहन गुरुंग (पार्षद), महानगर महामंत्री अशोक मलहोत्रा, रविन्द्र जैन, अकरम ,संयुक्त सचिव सुदामा, वार्ड अध्यक्ष विजेंद्र कन्नौजिया, संजय गौड़, छोटे लाल, रामशरण, अवनीश अरोड़ा व भारूवाला पूर्व प्रधान श्रीमती सरिता गुरुंग आदि उपस्थित गणमान्य मौजूद थे।